भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के एक बयान आने के बाद हड़कंप मच गया है।
नरेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि भारतीय किसान यूनियन के 40 किसान प्रधानमंत्री कार्यालय के निशाने पर हैं इन किसानों के साथ कुछ भी हो सकता है।
नरेश टिकैत ने कहा मेरे पास गुप्त सूचना है की भारतीय किसान यूनियन के 40 किसानों को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।
साथ ही नरेश टिकैत ने कहा अगर सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह बात करेंगे तो समस्या का समाधान निकल सकता है।
चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा का नाम लिए बगैर भाजपा के ऊपर मुस्लिमों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि “2013 में ऐसा षड्यंत्र रचा गया कि हमें भी मुसलमान दुश्मन दिखाई देने लगे। वो बोलेंगे की गोली मार दो, ये कर दो, वो कर दो।
2013 में इन्होंने जो षड्यंत्र रचा हम उसमे बह गए।
उस समय मुसलमान हमे दुश्मन दिखाई देते थे, हमारा दिमाग ऐसा ही कर दिया था। इनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है, हमें उम्मीद नही थी।
किसान गन्ने के रेट, बिजली के बिजल जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, आने वाला कल क्या होगा।
हमारी युवा पीढ़ी खेती से भाग रही है, क्योंकि इसमें कुछ बचता नहीं है। किसानों के साथ धोखा नहीं होगा।
जो धोखा देने वाले नेता थे वो चले गए, हमारे मुसलमान भाई भी हैं, जाति बिरादरी सिर्फ विवाह, शादी तक सीमित रखो।